विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज भारत Vs ऑस्ट्रेलिया [India Vs Australia today in Women’s T20 World Cup]

1 Min Read

सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का जीतना जरूरी

दुबई, एजेंसियां। भारतीय महिला टीम को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। टीम अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में रविवार, 13 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन होने के साथ-साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 6 बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

भारत पर हावी रही है ऑस्ट्रेलियन विमेंस टीमः

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 क्रिकेट और वर्ल्ड कप दोनों में भारत पर हावी रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 6 मैच खेले गए हैं।

इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 और भारत ने 2 जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जो 4 मैच जीते हैं, इसमें 3 नॉकआउट (2010 सेमीफाइनल, 2020 फाइनल और 2023 सेमीफाइनल) मुकाबले शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं