भारत विमेंस टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, पाकिस्तान हारा [India out of Women’s T20 World Cup, Pakistan loses]

1 Min Read

न्यूजीलैंड ने PAK को 56 रन पर ऑलआउट किया

दुबई, एजेंसियां। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 54 रन से हराकर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टूर्नामेंट के ग्रुप ए के आखिरी लीग मुकाबले पाकिस्तान को मिली इस हार के साथ भारतीय महिला टीम का सफर भी समाप्त हो गया।

न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले की बैटिंगः

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 111 रन का टारगेट दिया।

जवाब में पाकिस्तानी टीम 11.4 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। ईडन कार्सन प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उन्होंने 3 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट झटके।

ओपनर सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, जबकि ब्रुक हॉलिडे ने 22 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की नसरा संधू ने 3 विकेट झटके।

इसे भी पढ़ें

विमेंस T-20 वर्ल्डकप: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं