भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट- न्यूजीलैंड 6 विकेट पर 192 [India-New Zealand Test- New Zealand 192 for 6 wickets]

1 Min Read

डेरिल मिचेल फिफ्टी बना चुके

मुंबई, एजेंसियां। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

शुक्रवार को टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 6 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और ईश सोढ़ी नाबाद हैं। डेरिल मिचेल फिफ्टी पूरी कर चुके हैं।

ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (शून्य) और विल यंग (71 रन) को आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन रवींद्र (5 रन) और टॉम लैथम (28 रन) को आउट किया। आकाश दीप ने डवेन कॉन्वे (4 रन) को LBW किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क

इसे भी पढ़ें

न्यूजीलैंड से 2 टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया पर सख्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं