भारत-न्यूजीलैंड टेस्टः कोहली-सरफराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी [India-New Zealand Test: Half-century partnership between Kohli-Sarfaraz]

2 Min Read

यशस्वी के बाद रोहित भी आउट, कीवियों ने पहली पारी में 402 रन बनाए

बेंगलुरु, एजेंसियां। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में 402 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम ने 356 रन की बढ़त हासिल की।

तीसरा सेशन जारी है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और सरफराज खान नाबाद हैं।
रोहित शर्मा 52 और यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट एजाज पटेल ने लिए।

न्यूजीलैंड को 356 रन की बढ़तः

शुक्रवार को तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 180/3 के स्कोर से शुरुआत की। 22 रन से आगे खेलने उतरे रचिन रवींद्र ने शतक जमाया। उन्होंने 157 बॉल पर 13 चौके और 4 छक्के के सहारे 134 रन बनाए। रचिन एक ओर से रन बनाते रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

डेरिल मिचेल (18 रन), टॉम ब्लंडेल (5 रन), ग्लेन फिलिप्स (14 रन) और मैट हेनरी (8 रन) पहले सेशन में आउट हुए। ऐसे में टिम साउदी ने रचिन रवींद्र के साथ 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की।

पहली पारी में 46 रन पर आउट हुआ भारतः

3 मैचों की सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट किया। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, लैथम कप्तान

Share This Article
Exit mobile version