India second T20I: भारत दूसरा टी-20 मैच 4 विकेट से हारा, ऑस्ट्रेलिया ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में चेज कियाअभिषेक शर्मा की अर्द्धशतकीय पारी बेकार

1 Min Read

India second T20I:

मेलबर्न, एजेंसियां। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से हार गई। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल (5 रन), संजू सैमसन (2 रन), तिलक वर्मा (जीरो) और सूर्यकुमार यादव (एक रन) बनाकर आउट हुए।

अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी लगाईः

अभिषेक शर्मा ने हर्षित राणा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत का स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। अभिषेक ने 37 बॉल पर 68 रन बनाए। उनके आउट होते ही टीम इंडिया 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके। जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट स्टोयनिस को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

इसे भी पढ़ें

India-Australia 2nd T20I: आज भी बारिश का साया


Share This Article