भारत 36 साल बाद घर में न्यूजीलैंड से टेस्ट हारा, पहली पारी में 46 रन पर सिमट गई थी टीम [India lost Test to New Zealand at home after 36 years, the team was bundled out for 46 runs in the first innings]

1 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में भारत 8 विकेट से हार गया। टीम 36 साल के बाद कीवियों के खिलाफ अपने घर में हारी है।

भारतीय टीम ने जीत के लिए 107 रन का टारगेट दिया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 और इंडिया ने 46 रन बनाए थे।

इस हार के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में 24 से 28 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।

WTC पॉइंट्स टेबल में अब भी टाप परः

इंडिया हार के बावजूद WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बना हुआ है। वहीं, न्यूजीलैंड इस जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर आ गया है।

इसे भी पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड टेस्टः बारिश थमी, मैदान से कवर्स हट रहे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं