भारत ने टोक्यो को पीछे छोड़ा, 20 पदकों के साथ अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन [India leaves Tokyo behind, best performance so far with 20 medals]

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए मेडल की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। भारत के खाते में अब तक 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं।

यानी भारत टोक्यो 2020 पैरालंपिक्स के रिकॉर्ड से आगे निकल चुका है। टोक्यो में भारतीय टीम ने पैरालंपिक्स में कुल 19 पदक जीते थे।

जबकि पेरिस पैरालंपिक्स में भारत के पदकों की संख्या 20 हो चुकी है। भारत के खिलाड़ी कई स्पर्द्धाओं में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि भारत ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक्स में 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 19 मेडल जीते थे।

पेरिस ओलंपिक के नीरज चोपड़ा वाला प्रदर्शन पैरालंपिक्स में अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने दोहराया है।

पेरिस पैरालंपिक में स्टेड डी फ़्रांस में पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने रजत और कांस्य पदक जीतने के बाद एथलेटिक्स में भारत के लिए डबल पोडियम फ़िनिश की बारिश हो गई।

अजीत ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक के अपने नाम किया।

वहीं, सुंदर ने टोक्यो पैरालंपिक की तरह पेरिस में 64.96 मीटर के अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

महिलाओं का भी शानदार प्रदर्शन

इसके अलावा महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में भारत की दीप्ति ने एक और कांस्य पदक जोड़ा है।

विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता भारत की दीप्ति जीवांजी ने मंगलवार को महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा मं2 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

इसे भी पढ़ें

पेरिस पैरालिंपिक- सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं