भारत को मिली टी-20 एशिया कप की मेजबानी [India gets hosting of T-20 Asia Cup]

2 Min Read

2025 में होगा मेंस क्रिकेट इवेंट

दुबई, एजेंसियां। भारत 2025 में टी-20 फॉर्मेंट में मेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। यह 2026 में देश में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खेला जाएगा।

भारत को मेंस एशिया कप के इतिहास में दूसरी बार मेजबानी मिली है। इससे पहले, 1990 में मिली थी।

इसके बाद एशिया कप 2027 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसी साल (2027 में) साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है।

एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से जारी किए गए इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (IEOI) डॉक्यूमेंट के मुताबिक, भारत 2025 में मेंस एशिया कप की मेजबानी करेगा, जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

वहीं, 2027 का एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में होगा। 2027 का एशिया कप वनडे फॉर्मेट में ही होगा।

भारत सबसे सफल टीम

एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) करती है। भारत ने रिकॉर्ड 8 बार एशिया कप अपने नाम किया है।

इनमें 7 बार यह वनडे फॉर्मेट में और 1 बार टी-20 फॉर्मेट में हुआ। भारत के बाद श्रीलंका सबसे कामयाब टीम है।

वह 6 बार यह ट्रॉफी जीती है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। वह 2 बार यह टाइटल जीता है।

इसे भी पढ़ें

IND vs SL Women’s Asia Cup final: भारत को फाइनल में पहली बार हराकर श्रीलंका बना चैंपियन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं