भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे T20 मैच में 23 रन से हराकर सीरीज में ली 2-1 की बढ़त [India defeated Zimbabwe by 23 runs in the third T20 match and took a 2-1 lead in the series]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: इंडियन क्रिकेट टीम ने बुधवार को हुए तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 23 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

भारत की ओर से रखे गए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 6 विकेट पर 159 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली जबकि ऋतुराज गायकवाड़ 49 रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठें। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 36 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम इस मैच में एक या दो नहीं बल्कि पूरे चार ओपनर्स के साथ उतरी थी। यशस्वी, गिल, अभिषेक और ऋतुराज इस मैच में एक साथ उतरे थे। सीरीज का चौथा टी20 मैच 13 जुलाई को को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। जिम्बाब्वे की टीम ने 39 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए।

ओपनर वेस्ले मधवेरे एक रन बनाकर आउट हुए, मारुमानी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ब्रायन बेनेट ने 4 रन का योगदान दिया।

कप्तान सिकंदर रजा 15 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटें, तो वहीं जोनाथन कैम्बेल ने एक रन ही बना पाएं।

भारत को पहली सफलता आवेश खान ने दिलाई, तो वहीं मारुमानी को शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर खलील ने जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दे दिया।

विकेटकीपर क्लाइव मडांडे 37 रन बनाकर आउट हुए। डियोन मायर्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाएं, तो वहीं मासाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद लौटें। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए जबकि आवेश खान ने 2 विकेट लिए।

गिल ने खेली 66 रन की कप्तानी पारी

कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक से भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 182 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज गिल ने 49 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेलने के अलावा यशस्वी जायसवाल (36) के साथ पहले विकेट के लिए 67 जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जायसवाल के साथ पावर प्ले में बिना विकेट खोए 55 रन जड़कर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

जायसवाल ने ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट के पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा जबकि गिल ने अगले ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पर दो चौके और एक छक्का जड़ा।

इसे भी पढ़ें

जिम्बाब्वे के खिलाफ आज का मैच जीतकर भारत बना सकता है बढ़त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं