रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया, गेंदबाजों ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत [India defeated Pakistan by 6 runs in a thrilling match, Bowlers snatched victory from Pakistan’s jaws]

2 Min Read

न्यूयार्क, एजेंसियां। T20 World Cup IND vs PAK: टी20 विश्वकप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को फिर एक बार पटखनी दे दी है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 119 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी और भारत 6 रनों से जीत गया।

इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। इस जीत के साथ ही भारत की सुपर 8 में एंट्री की संभावना प्रबल हो गई है।

वहीं पाकिस्तान लगातार दो मैच हारने के बाद घर वापसी की दहलीज पर खड़ा है।

टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की दमदार तेज गेंदबाजी ने भारत को मैच जिता दिया।

बुमराह रहे प्लेयर ऑफ द मैच

मैच के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह ने अपने कोटे के 4 ओवर में 3.50 की इकॉनमी से 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 शिकार किए।

इसके अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं