विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया [India beats Sri Lanka by 82 runs in Women’s T-20 World Cup]

1 Min Read

सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

दुबई, एजेंसियां। भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई।

पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे नंबर परः
इस जीत से भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम हैं। टीम ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत का अगला मुकाबला 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

हरमनप्रीत कौर बनी प्लेयर आफ द् मैचः

हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच भारत से कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद 52 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्मृति मंधाना ने 50 और शेफाली वर्मा 43 रन बनाए। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका के लिए चमारी अटापट्टू और अमा कंचना को 1-1 विकेट मिला। स्मृति मंधाना रन आउट हुईं।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं