भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया , सीरीज 1 – 1 से बराबर [India beats South Africa by 10 wickets, series leveled at 1-1]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 10 विकेट की जीत के साथ बराबर किया।

पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरा मैच भारत के लिए करो या मरो का था और भारत ने इस मैच को एकतरफा बनाकर 10 विकेट से साउथ अफ्रीका को हरा दिया।

पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका टीम पूरी तरह से नतमस्तक हो गयी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 84 रन पर ही आल आउट हो गई। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने इस जीत के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार खेल दिखाया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत 12 रन से हार गया था।

दूसरा मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका था। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने करो या मरो के तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की घातक गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीकी बैटर को खेलने का मौका ही नहीं दिया। दोनों ने मिलकर 7 विकेट निकाला और पूरी टीम 17.1 ओवर में 84 रन पर ही ढेर हो गई।

10 विकेट से जीता भारत

साउथ अफ्रीका से मिले 85 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने खुलकर रन बटोरे।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को कभी भी इस मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

40 बॉल पर मंधाना ने 8 चौके और 2 छक्के जमाते हुए 54 रन की नाबाद पारी खेली । वहीं शेफाली वर्मा ने दूसरी छोर पर संभलकर 25 बॉल पर 27 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें

पहला टी-20 हारी भारत की बेटियां, साउथ अफ्रीका 12 रन से जीता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं