Asia Cup final: टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को 41 रन से हराया, अभिषेक ने फिफ्टी लगाई, कुलदीप को 3 विकेट

1 Min Read

Asia Cup final:

दुबई, एजेंसियां। टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने बुधवार को बांग्लादेश को सुपर-4 मैच में 41 रन से हराया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 169 रन का टारगेट चेज कर रही बांग्लादेशी टीम 19.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। ओपनर सैफ हसन ने 69 रन बनाए। बांग्लादेश के 9 बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंच सके। कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

टॉस हार कर पहले बैटिंग की भारत नेः

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 बॉल पर 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या ने 38 और शुभमन गिल ने 29 रन बनाए। बांग्लादेश से रिशाद हुसैन ने 2 विकेट झटके। मुस्तफिजुर रहमान को एक विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत, 172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में चेज किया, अभिषेक ने फिफ्टी लगाई


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं