कानपुर, एजेंसियां। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर से खेला जा रहा है।
टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे।
पहले दिन का खेल बारिश के कारण बाधित रहा और सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका। इस मुकाबले के दौरान बारिश का रोल काफी अहम रहने वाला है।
वेदर अपडेट के अनुसार मैच के दूसरे दिन भी बारिश खेल में रुकावट डाल सकती है। सूत्रों के मुताबिक बूंदाबांदी थम गई है लेकिन अगले कुछ मिनटों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
इसी वजह से ग्राउंड्समैन ने अभी तक कवर को हटाया नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बारिश की आंखमिचौली का ये खेल आखिर कब तक चलता है।
इसे भी पढ़ें
कानपुर टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश 107/3, बारिश के कारण 35 ओवर ही फेंके गए
