पर्थ , एजेंसियां : भारतीय पुरूष हॉकी टीम को पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 3 . 2 से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 5 . 0 से जीत ली।
पिछले चार मैचों में भारत को 1 . 5, 2 . 4, 1 . 2, 1 . 3 से पराजय का सामना करना पड़ा था । पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिये यह दौरा काफी महत्वपूर्ण था।
भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह (चौथा मिनट) और बॉबी सिंह धामी (53वां मिनट ) ने गोल दागे।
ऑस्ट्रेलिया के लिये जेरेमी हैवर्ड (20वां), के विलोट (38वां) और टिम ब्रांड (39वां) ने गोल किये।
भारत ने मैच में आक्रामक शुरूआत की। जुगराज सिंह ने आस्ट्रेलियाई हाफ में जरमनप्रीत सिंह को गेंद सौंपी लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाये।
इसे भी पढ़ें
अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनेंगे गोपी थोटाकुरा








