Oval Test: ओवल टेस्ट में भारत 52 रन से आगे, इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट

1 Min Read

Oval Test:

द ओवल, एजेंसियां। ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 52 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। टीम को भारत की पहली पारी के स्कोर 224 रन के आधार पर 23 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड से जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन की पारी खेली।

भारत से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 4-4 विकेट मिले। इससे पहले कल पहले सेशन में करुण नायर के 57 रन की बदौलत भारत ने 224 रन बनाए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट मिले।

इसे भी पढ़ें

IND Vs ENG Oval Test: भारत लगातार 5वां टॉस हारा, इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं