IND vs ENG लॉर्ड्स टेस्टः भारत 242 रन पीछे, पंत और राहुल क्रीज पर, इंग्लैंड ने 387 रन बनाए, बुमराह को 5 विकेट [IND vs ENG Lord’s Test: India 242 runs behind, Pant and Rahul at the crease, England scored 387 runs, Bumrah took 5 wickets]

3 Min Read

IND vs ENG Lord’s Test:

लॉर्ड्स, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के के दूसरे दिन इंग्लैंड पहली पारी में 387 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए, जो रूट ने शतक लगाया।
दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए। टीम अब भी 242 रन पीछे हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत नॉटआउट लौटे। दोनों आज भारत की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे।

IND vs ENG Lord’s Test:बुमराह को 5 विकेट, इंग्लैंड ऑलआउटः

दूसरे दिन इंग्लैंड ने 251/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 271 रन तक 7 विकेट गंवा दिए। जो रूट ने 37वां टेस्ट शतक लगाया, वे 104 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में जैमी स्मिथ ने 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन बनाकर टीम का स्कोर 387 तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिले। वहीं रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने सीरीज में अपना बेस्ट स्कोर बनाया, वे 44 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs ENG Lord’s Test:भारत ने 3 विकेट गंवा दिएः

दूसरे दिन के दूसरे सेशन में ही भारत ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। करुण नायर ने स्थिति संभाली, लेकिन वे 40 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर-4 पर उतरे कप्तान शुभमन गिल ज्यादा देर नहीं टिके और 16 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत ने 107 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। यहां से ओपनर केएल राहुल ने फिफ्टी लगा दी। उनके साथ ऋषभ पंत भी नॉटआउट लौटे। राहुल 53 और पंत 19 रन के स्कोर से तीसरे दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने भी 1-1 विकेट लिया।

इसे भी पढ़ें

Live Ind vs Eng 3rd Test : नीतीश रेड्डी ने डकेट और क्राउली को किया आउट, इंग्लैंड का स्कोर करीब 50

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं