Ind vs SL ODI: दूसरे ODI से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा चोट की वजह से हुए बाहर [Before the second ODI, Sri Lanka got a big blow, Wanindu Hasaranga out due to injury]

2 Min Read

कोलंबो, एजेंसियां। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। अब बाकी बचे हुए दो मुकाबलों से विजेता का फैसला होगा।

दूसरे मुकाबले से पहले मेजबान श्रीलंका की टीम को तगड़ा झटका लगा है। स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका की टीम पहले से ही गेंदबाजी में कमजोर नजर आ रही है। हसरंगा सीरीज से बाहर होने वाले श्रीलंका के 5वें गेंदबाज हैं।

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजी में मुश्किल में नजर आ रही है। टीम को दूसरे वनडे से पहले जोरदार झटका लगा है।

स्पिन गेंदबाजी में धमाका करने वाले वनिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पहला वनडे टाई छूटने के बाद भारत और श्रीलंका दूसरे वनडे में रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

हसरंगा पहले वनडे में अपने अंतिम ओवर के दौरान असहज महसूस कर रहे थे। हसरंगा की जगह जेफरी वांडरसे को श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके बाहर होने से श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है।

मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण पहले ही टीम से बाहर हैं।

श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस वनडे सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जेफरी वांडरसे को टीम में लिया गया है।’’

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच इसी मैदान पर सात अगस्त को खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें

IND vs SL ODI Series : भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच रहा बेनतीजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं