IND vs SA 2nd Test: भारत टॉस हारा, अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोये 54 रन

1 Min Read

IND vs SA 2nd Test:

गुवाहाटी, एजेंसियां। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज शनिवार से गुवाहाटी में खेला जा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारतीय टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल नहीं खेल रहे। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे है।

साउथ अफ्रीका 1-0 से आगेः

फिलहाल, पहले दिन का पहला सेशन जारी हैं। साउथ अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम और रायन रिकेल्टन क्रीज पर हैं।

साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया पर घरेलू कंडीशन में 13 महीने के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी।
साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी सीरीज जीत 25 साल पहले मिली थी।

Share This Article