IND vs SA 1st Test: IND vs SA पहला टेस्ट- भारत 189 रन पर ऑल आउट, 30 रन की बढ़त, गिल रिटायर हर्ट

1 Min Read

IND vs SA 1st Test:

कोलकाता, एजेंसियां। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत पहली पारी में 189 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम को 30 रन की बढ़त मिली है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका पहली पारी में 159 रन बनाया था।
भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 189 रन बनाया। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से पहले सेशन में रिटायर हर्ट हो गए थे। इसके बाद वे बैटिंग करने नहीं उतरे।

राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनायेः

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली। राहुल और सुंदर के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 विकेट झटके। मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को 1-1 विकेट मिला।

Share This Article