IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: भारत की पारी शुरू, जीत के लिए चाहिए 328 रन [IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: India’s innings starts, need 328 runs to win]

2 Min Read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। दिन का खेल खत्‍म होने तक न्‍यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर न्‍यूजीलैंड के पास 301 रन की बढ़त है।

दूसरे दिन भी वॉशिंगटन ने सुंदर गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 विकेट चटकाकर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई। इससे पहले न्‍यूजीलैंड की पहली पारी में सुंंदर ने 7 विकेट चटकाए थे।

मुकाबले का हाल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई थी। अश्विन ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉनवे ने 76 रन और रचिन रवींद्र ने 65 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका।

वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट वापसी में शानदार प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट के इस फैसले को सही साबित किया और कुल 7 विकेट लिए। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसमें पांच खिलाड़ी को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया और एक एलबीडब्ल्यू और कैच आउट रहा।

इसके अलावा बाकी विकेट आर अश्विन ने लिए। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गई। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्‍यादा 38 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की ओर से सेंटनर ने 7 विकेट चटकाए।

India vs New Zealand 2nd Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के

इसे भी पढ़ें

पुणे टेस्ट- न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा, भारत 335 रन से पीछे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं