IND vs ENG अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

2 Min Read

IND vs ENG

हरारे, एजेंसियां। अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच दोपहर 1 बजे शुरू हुआ। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी, जबकि इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए एलेक्स फ्रेंच की जगह एलेक्स ग्रीन को प्लेइंग-11 में शामिल किया।

भारतीय टीम 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में

भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, जो उसकी लगातार मजबूत प्रदर्शन की कहानी बताता है। टीम पहले ही पांच बार खिताब जीत चुकी है। दूसरी ओर इंग्लैंड तीसरी बार फाइनल खेल रही है और उसने 1998 में अपना एकमात्र अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। खास बात यह है कि 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में है

टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 6 मैचों में 264 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने 6 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम को कई अहम सफलताएं दिलाई हैं। इंग्लैंड की ओर से बेन मेयस ने 6 मैचों में 399 रन बनाकर बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है, जबकि मैनी लुम्सडेन 15 विकेट के साथ टूर्नामेंट के टॉप विकेट-टेकर बने हुए हैं।

कैसा है पिच?

हरारे की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है, जहां अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड बड़े स्कोर की संभावना बढ़ाते हैं। पिछले मैच में यहां दोनों टीमों ने मिलकर 600 से ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि मौसम मैच में बाधा डाल सकता है, क्योंकि बारिश की लगभग 58% संभावना जताई गई है।भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए यूथ वनडे मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है, जिससे फाइनल मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Share This Article