IND vs ENG: गिल ने लपका शानदार कैच, 44 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 175/4

2 Min Read

धर्मशाला। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है।

पहले दिन के खेल में लंच के बाद तक इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 175 रन बना लिये हैं। आज गिरे इंग्लैंड के सभी विकेट कुलदीप यादव ने लिये हैं।

इससे पहले भारत ने रांची में खेले गए चौथे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है।

आज इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लंच से पहले इंग्लैंड के दो विकेट गिरे।

इंग्लैंड की ओर से पहला विकेट बेन डकेट का गिरा। कुलदीप यादव की पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बेन डकेट ने हवाई फायर किया, जिसे शुभमन गिल ने कमाल का कैच पकड़ते हुए उन्हें आउट कर दिया।

गिल ने पीछे की तरफ भागते हुए कमाल का कैच पकड़ा और डकेट की पारी को 27 रन पर समाप्त कर दिया।

गिल के इस कैच की तारीफ कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी की। उन्होंने भी बताया कि वे पीछे करीब 20 से 25 फीट तक दौड़े और फिर कैच पकड़ा।

पीछे मुड़कर दौड़ना और फिर गेंद पर नजरें बनाए रखना आसान नहीं होता है गिल ने एक शानदार कैच पकड़ा है।

इसे भी पढ़ें 

चुनावी बांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रशांत भूषण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं