IND vs ENG 1st Test Day 5: भारत या इंग्लैंड, कौन मारेगा बाज़ी? जीतने के लिए भारत को चाहिए 10 विकेट [IND vs ENG 1st Test Day 5: India or England, who will win? India needs 10 wickets to win]

2 Min Read

IND vs ENG 1st Test Day 5:

लंदन, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज पांचवां और निर्णायक दिन है। इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसमें से वह बिना विकेट खोए 21 रन बना चुका है। यानी अब टीम को जीत के लिए 350 रन और बनाने हैं। वहीं भारत के पास जीत का रास्ता सिर्फ एक है इंग्लैंड के सभी 10 विकेट गिराना। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की यह पहली टेस्ट जीत हो सकती है, लेकिन उसके लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को पूरा दम लगाना होगा।

IND vs ENG 1st Test Day 5:20% बारिश की संभावना

मौसम की बात करें तो पांचवें दिन हेडिंग्ले में 20% बारिश की संभावना है, जिससे खेल में रुकावट आ सकती है, लेकिन यह बादल और हल्की नमी भारतीय गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लीड्स की पिच इस समय थोड़ा धीमा खेल दिखा रही है, जिससे स्पिनरों को भी सहायता मिलने की उम्मीद है। मैच की स्थिति की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 465 रन पर ऑलआउट हुई।

भारत को 6 रनों की बढ़त मिली और दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को जीत के लिए कुल 371 रनों का लक्ष्य मिला। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या भारत की गेंदबाजी लाइन-अप इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी को रोक पाएगी या इंग्लैंड की टीम लीड्स में इतिहास रच देगी। मैच ड्रॉ की संभावना भी मौसम और बल्लेबाजों की टिकाऊ बल्लेबाजी पर निर्भर करेगी।

इसे भी पढ़ें

England tour: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

Share This Article
Exit mobile version