IND vs AUS Live Score: दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया 191/4 [IND vs AUS Live Score: Australia 191/4 till tea on the second day]

2 Min Read

भारत पर अब तक 11 रन की बढ़त बनाई, हेड का अर्धशतक

एडिलेड, एजेंसियां। शुक्रवार यानी छह दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। यह एक डे नाइट टेस्ट है। पिंक बॉल से खेला जाने वाला यह टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है और शनिवार को इसका दूसरा दिन है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 180 रन बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है।

लाइव अपडेट

दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 67 गेंद में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी पारी में अब तक वह चार चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ मिचेल मार्श नाबाद हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की अब तक टीम इंडिया पर 11 रन की बढ़त बन चुकी है। भारतीय टीम दूसरे सत्र में हेड को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेगा।

आज ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाए हैं। इनमें नाथन मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के विकेट शामिल हैं। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।

इसे भी पढ़ें

मोहम्मद सिराज ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड!, 181.6 Kmph की स्पीड से फेंकी गेंद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं