JharkhandIND-SA Ranchi ODI: 2 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

IND-SA Ranchi ODI: 2 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

IND-SA Ranchi ODI:

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में 30 नवंबर को वनडे सीरीज़ का पहला मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। सारे टिकट बिक चुके हैं। मैच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। जेएससीए स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में हाई-लेवल सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है, खासकर खिलाड़ियों और उनके परिवारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है।

IPS और DSP स्तर के अफसर भी लगेः

रांची पुलिस ने मैच को देखते हुए लगभग 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसमें IRB, RAF, जिला पुलिस, महिला बल, अग्निशमन दस्ता और वॉटर कैनन भी शामिल हैं। सुरक्षा प्रबंधन में 6 IPS अधिकारी, 6 DSP और 12 से अधिक थानेदार तैनात किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर और अंदर अग्निशमन की टीमें भी मौजूद रहेंगी।

आईजी मनोज कौशिक खुद कर रहे मॉनिटरिंगः

रांची रेंज के आईजी मनोज कौशिक ने एसएसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और सभी थानेदारों के साथ मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्टेडियम के आसपास नियमित गश्त हो और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए विशेष सुरक्षा टीम बनाई गई है, जिसमें 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी एस्कॉर्ट ड्यूटी में रहेंगे।

एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षाः

इंडियन टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी पहले ही रांची पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी गुरुवार रात तक पहुंचेंगे।

खिलाड़ियों के एस्कॉर्ट के लिए 36 पुलिसकर्मियों की टीमः

खिलाड़ियों के आने-जाने से 30 मिनट पहले और बाद तक रास्ते पर आम वाहनों की एंट्री बंद कर दिया जायेगा। इतना ही नहीं, रास्ते में हर 400 मीटर पर पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों का ठहराव होटल रेडिसन ब्लू में है, इसलिए होटल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट, रूट प्लान तैयारः

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों के सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक रूट तय किया गया है। बुधवार से ही प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जवान तैनात कर दिए गए हैं। स्टेडियम के आसपास के पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित किया जा चुका है।

प्रैक्टिस सेशन की भी सुरक्षा कड़ीः

इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें 28 और 29 नवंबर को प्रैक्टिस करेंगी। इसके लिए भी सुरक्षा और ट्रैफिक प्लानिंग की पूरी व्यवस्था पहले से तैयार है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles