IND-SA match:
रांची। 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया जाएगा। दूसरे जिले से आने वाले वाहनों को तय स्थान पर ही रोकने के लिए ड्रॉप गेट लग रहे हैं। स्टेडियम के बाहर 6 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी।
जमशेदपुर से ऐसे आयेंगे वाहनः
जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा से आने वाले वाहनों को तुपुदाना रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन होकर धुर्वा गोलचक्कर और संत थॉमस स्कूल होते हुए प्रभात तारा मैदान तक जाने की अनुमति होगी।
रामगढ़ की ओर से इस रास्ते आयेंगे वाहनः
वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, पलामू से आने वाले वाहन सवार रिंग रोड होते हुए लॉ यूनिवर्सिटी से नयासराय के रास्ते तिरिल मोड़ से सेंबो होते हुए प्रभात तारा मैदान तक जा सकेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
इन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्थाः
प्रभात तारा मैदान, संत थॉमस स्कूल के बगल वाला मैदान, महाराणा प्रताप स्कूल के बगल वाला मैदान, ब्रम्हचारी मैदान, शाखा मैदान और पुराना विधानसभा के पास मैदान।







