पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी [Hosting of Champions Trophy may be snatched away from Pakistan]

2 Min Read

भारत ने जाने से मना किया तो श्रीलंका या दुबई में होगा टूर्नामेंट, ICC बैठक कल

दुबई, एजेंसियां। पाकिस्तान से अगले साल फरवरी-मार्च में प्रस्तावित चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है। कोलंबो में 19 जुलाई से आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की अहम बैठक में इसकी घोषणा हो सकती है।

भारत ने पाकिस्तान में नहीं खेलने का फैसला किया है। ऐसे में पूरा टूर्नामेंट ही खटाई में पड़ सकता है।

सूत्रों के अनुसार अब चैम्पियंस ट्रॉफी के श्रीलंका अथवा दुबई में होने के आसार है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई की पैठ से ट्रॉफी का आयोजन छिनना तय है।

बीसीसीआई के फैसले को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का साथ

पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी नहीं खेलने के भारत के निर्णय को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड का साथ मिल रहा है।

बीसीसीआई के पाक में नहीं खेलने के फैसले और फिर वेन्यू बदलने को अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड का भी आईसीसी की बैठक में साथ मिलेगा। एक बड़ा कारण है कि पाकिस्तान को छोड़कर अन्य सभी बोर्ड के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं।

एसएलसी के अध्यक्ष शामी सिल्वा ने कहा, अंतिम फैसला आईसीसी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नान्डो ने कहा, भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने के निर्णय पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

1996 के बाद टीम को पहली बार मिली मेजबानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB ने टूर्नामेंट के वेन्यू का ड्राफ्ट ICC को सौंप दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में होना है।

वनडे वर्ल्ड कप 1996 के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान को किसी ICC इवेंट की मेजबानी दी गई है।

इसे भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! इस देश में हो सकते है भारत के मैच?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं