HIF प्रो लीग : भारतीय महिला टीम घोषित, झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान

2 Min Read

रांची। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एफआईएच प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह टीम बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में भाग लेगी।

टूर्नामेंट में टीम की कमान झारखंड के सिमडेगा की सलीमा टेटे संभालेंगी। सलीमा को हाल ही में प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

टीम की उपकप्तान नवनीत कौर हैं। भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमार और दीपिका सोरेंग शामिल हैं।

बेल्जियम में चरण 22 मई को शुरू होगा और 26 मई को समाप्त होगा। जबकि इंग्लैंड में चरण 1 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा।

भारत 22 मई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा।

भारत फिलहाल आठ मैचों में आठ अंक लेकर छठे स्थान पर है।

भारतीय टीमः

गोलकीपर-सविता, बिच्छू देवी खारिबाम
डिफेंडर-निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी
मिडफील्डर-सलीमा टेटे (कप्तान), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर (उपकप्तान), नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी
फॉर्वर्ड-मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग

इसे भी पढ़ें

जब सिटिंग के लिए तैयार नहीं हुई ये अभिनेत्री और गवां दी अनिल कपूर की फिल्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं