हसरंगा चोट के कारण IPL 2024 से बाहर

1 Min Read

हैदराबाद, एजेंसियां। सनराइजर्स हैदराबाद के लेगस्पिनर वनिंदू हसरंगा अपने बाएं पैर की एड़ी में लगातार दर्द के कारण IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। हसरंगा अभी तक सनराइजर्स टीम में शामिल नहीं हुए थे।

ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने सीजन के लिए उनकी अनुपलब्धता के बारे में BCCI को सूचित किया है।

हसरंगा के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सनराइजर्स नए खिलाड़ी की तलाश में हैं।

हसरंगा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम का हिस्सा थे। वे दिसंबर 2023 में हुए मिनी ऑक्शन में बेस प्राइस1.50 करोड़ में टीम से जुड़े थे। इससे पहले वे RCB के लिए IPL में खेल चुके हैं।

बेंगलुरु ने 2022 के लिए IPL ऑक्शन में उनके लिए 10.75 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। 2022 में उनका सीजन शानदार रहा और उन्होंने 7.54 की इकोनॉमी के साथ 26 विकेट लिए, लेकिन 2023 में उन्होंने केवल आठ मैच खेले और 8.9 की इकॉनमी के साथ नौ विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें

बिलकिस मीर पेरिस ओलिंपिक में ज्यूरी सदस्य बनीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं