Hardik pandya: हार्दिक टी-20 में 100 सिक्स लगाने वाले चौथे भारतीय, बुमराह के विकेट की सेंचुरी पूरी

1 Min Read

Hardik pandya:

कटक, एजेंसियां। भारत ने कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया। टीम ने हार्दिक पंड्या की फिफ्टी की मदद से 20 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 74 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 में टीम का सबसे छोटा स्कोर भी रहा।

मुकाबला पूरी तरह हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के नाम रहा। हार्दिक ने 4 छक्के लगाकर टी-20I में अपने 100 छक्के पूरे किए, वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बने। वहीं जसप्रीत बुमराह ने अपने 100 टी-20I विकेट पूरे कर लिए, वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने।

Share This Article