पंत और वार्नर के अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाये पांच विकेट पर 191 रन

1 Min Read

विशाखापत्तनम: दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत (51 रन) और डेविड वार्नर (52 रन) के अर्धशतकों तथा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के 43 रन की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पांच विकेट पर 191 रन बनाये।

इन तीनों के अलावा मिचेल मार्श ने 18 रन का योगदान दिया। सीएसके के लिए माथिशा पाथिराना ने 31 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र जडेजा को एक एक विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें

दुनिया के विशालतम तोपों में से एक है लाखा तोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं