चैंपियंस का भव्य स्वागत [Grand Welcome of Champions]

3 Min Read

‘विजय रथ’ में सवार टीम इंडिया, खिलाड़ियों की एक झलक के लिए उमड़ा जन सैलाब

मुंबई, एजेंसियां। T20 World Cup Champions: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम दिल्ली से मुंबई पहुंच गई है।

मुंबई में टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया जा रहा है। विक्ट्री परेड में भारतीय खिलाड़ियों ने कप के साथ लोगों का अभिवादन किया।

वर्ल्ड चैंपियन ने ‘विजय रथ’ में सवार होकर रोड शो किया। खिलाड़ियों की एक झलक के लिए मरीन ड्राइव में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

क्रिकेट प्रेमी अपने स्टार को देखने के बेताब दिखे। रोड शो मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक किया गया।

इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते 125 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की।

मरीन ड्राइव और वानखेड़े में भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

टीम इंडिया के विमान को किया गया स्कॉट

भारतीय टीम की फ्लाइट जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी, तो वहां तीन गाड़ियों में तिरंगा झंडा लेकर स्कॉट किया गया। खिलाड़ियों का एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत किया गया।

विशेष विमान से स्वदेश लौटी टीम इंडिया

भारतीय टीम गुरुवार को सुबह विशेष विमान से स्वदेश लौटी। हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे सैकड़ों प्रशंसक मौसम की परवाह किए बिना विभिन्न नारे लिखे बैनर और राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे।

खिलाड़ियों की वापसी के दौरान नाच-गाना हो रहा था, खूब सारे केक थे और सड़कों पर प्रशंसक थे।

थके हुए खिलाड़ी भी हवाई अड्डे से होटल पहुंचने के बाद मस्ती में शामिल हुए और पार्टी का माहौल पूरा किया।

मरीन ड्राइव में टीम इंडिया के स्वागत में उमड़े क्रिकेट फैन्स

मुंबई में टीम इंडिया मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड किया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स मरीन ड्राइव पहले ही पहुंच गए थे।

दर्शकों में उत्साह इतना था कि उन्हें बारिश की परवाह भी नहीं रही। बारिश भी उनके उत्साह को नहीं रोक पाई। मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी से मिली टीम इंडिया, होटल में भांगड़ा करते नजर आए कप्तान रोहित, स्पेशल केक भी काटा

Share This Article
Exit mobile version