माही के फैंस के लिए खुशखबरी, अगले IPL में भी नजर आ सकते हैं धोनी

2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो गया है। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की अटकले तेज हो गई हैं।

इस बीच CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है। काशी विश्वनाथन ने माही के फ्यूचर प्लान को लेकर अपना पक्ष रखा है।

उन्होंने कहा है कि हमने धोनी के फैसले का सम्मान हमेशा किया है। हमें उम्मीद है कि जब भी वह निर्णय लेंगे, हमें बतायेंगे, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल CSK के लिए उपलब्ध होंगे।

CSK के CEO कासी विश्वनाथन से जब धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब केवल धोनी ही दे सकते हैं।

हमने हमेशा धोनी के लिए गए निर्णयों का सम्मान किया है, हमने इसे उन पर छोड़ दिया है।

विश्वनाथन आगे बोले, जैसा कि आप सभी जानते हैं, उन्होंने हमेशा अपने फैसले लिए हैं और उचित समय पर इसकी घोषणा की है।

हमें उम्मीद है कि जब भी वह निर्णय लेंगे, हमें निर्णय मिलेगा, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल CSK के लिए उपलब्ध होंगे।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी से आईपीएल 2024 को शुरुआत में ही कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंप दी।

हालांकि धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सीजन में खेलते नजर आए। 18 मई को RCB के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई 18 रन से हार गई।

जिसके साथ इस सीजन से उनका सफर खत्म हो गया। इसके बाद माही बिना कुछ कहे मैदान से चले गए। ऐसे में लोगों के मन में धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कई सवाल हैं।

इसे भी पढ़ें

28 मई को दुमका आयेंगे पीएम मोदी, सीता सोरेन के लिए मांगेंगे वोट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं