जानता था कि नारायण टी20 का महान क्रिकेटर बनेगा : गंभीर

1 Min Read

कोलकाता: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सुनील नारायण को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए कहा कि जब उसने 2011 में भारत के खिलाफ वनडे पदार्पण किया था तो उन्हें अंदाजा हो गया था कि वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी टी20 क्रिकेट का महान क्रिकेटर बनेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान और अब टीम के मार्गदर्शक गंभीर ने खुलासा किया कि 2011 में नारायण को पदार्पण श्रृंखला में खेलते हुए देखने के बाद ही उन्होंने वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को आईपीएल के लिए शामिल करने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड संबंधी बयान को लेकर वित्त मंत्री पर निशाना साधा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं