गाले टेस्ट- श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रन से हराया, प्रबथ जयसूर्या ने लिये 9 विकेट [Galle Test- Sri Lanka beats New Zealand by 63 runs, Prabath Jayasuriya takes 9 wickets]

2 Min Read

विलियमसन न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर बने

गाले, एजेंसियां। गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रन से हरा दिया। सोमवार को पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम अपने कल के स्कोर 207 रन में सिर्फ 4 रन जोड़ सकी और 211 रन पर ऑलआउट हो गई। स्पिनर प्रबथ जयसूर्या को मैच में 9 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

शुरुआत से ही लड़खड़ा गई न्यूजीलैंड की टीम

275 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 6 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। रचिन रवींद्र ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 92 रन बनाए।

दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए प्रबथ जयसूर्या ने 5 और रमेश मेंडिस ने 3 विकेट लिए, जबकि धनंजय डी सिल्वा और असिथा फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले, श्रीलंका चौथे दिन के दूसरे सेशन से पहले ही दूसरी पारी में 309 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने पहली पारी में 305 और जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी 340 रन बनाए थे।

प्रबथ ने मैच में 9 विकेट लिए। श्रीलंका के मैच विनर प्रबथ जयसूर्या साबित हुए। उन्होंने पहले पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।

उन्होंने विलियमसन, ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और विलियम ओ’रूर्क को आउट किया। 30.4 ओवर की गेंदबाजी में प्रबथ ने 7 मेडन डाले और 68 रन देकर पांच विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट बारिश से बाधित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं