पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती [Former cricketer Vinod Kambli’s health deteriorates, admitted to hospital]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ दई है। उन्हें ठाणे के अक्रुति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांबली की हालत खराब है। वह फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। हाल ही में, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में रामाकांत आचरेकर की स्मृति सभा के दौरान विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात हुई थी।

इस कार्यक्रम में कांबली को व्हीलचेयर पर देखा गया, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर चिंताओं का दौर शुरू हो गया।

क्रिकेट जगत चिंतितः

भारतीय क्रिकेट समुदाय ने भी इस स्थिति पर ध्यान दिया है। क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर ने कांबली की मदद के लिए आगे आने की पेशकश की है। फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी फोन पर बधाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं