महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास ले लिया [Former captain of women’s hockey team Rani Rampal retired]

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर इसका ऐलान किया। रानी रामपाल हरियाणा में कुरूक्षेत्र जिले के शाहाबाद की रहने वाली है।

लंबे संघर्ष के बाद पाया था मुकामः

1994 में जन्मी रानी रामपाल बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं और उनके पिता रामपाल तांगा चलाते थे।

रानी रामपाल का भारतीय हॉकी टीम में पहली बार 2009 में चयन हुआ था।

उस समय उनकी उम्र करीब 15 साल थी, 2009 में जर्मनी में जूनियर विश्व कप खेला था, जिसमें भारत ने कांस्य पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें

इंडियन हॉकी में झारखंड की बेटियों का जलवा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं