पहला टी-20, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया [First T20, India beats Bangladesh by 7 wickets]

1 Min Read

अर्शदीप-चक्रवर्ती को 3-3 विकेट

ग्वालियर, एजेंसियां। भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 127 रन बनाए।

भारत ने 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए।

दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में:

टारगेट चेज करने आए संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने 29-29 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 39 रन बनाकर मैच खत्म किया। पहला टी-20 जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें

IND vs BAN पहला टी-20 आज, ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल मैच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं