इंग्लैंड की टीम 353 पर सिमटी, भारत का स्कोर 2/91

3 Min Read

भारतीय टीम के प्रदर्शन से इंग्लैंड के फैंस को लग रही मिर्ची

रांची। रवींद्र जडेजा के 4 और डेब्यूटंट आकाश दीप के 3 विकेट की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 353 रन के स्कोर पर रोक दिया है।

दूसरी पारी में लंच तक भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत में ही दो रन बनाकर आउट हो गये।

इसके बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने रोहित के बाद भारतीय पारी को संभाला। पर लंच के थोड़ी ही देर बाद शुभमन गिल 38 रन बनाकर आउट हो गये।

इससे पहले इंग्लैंड ने खेल के दूसरे दिन सात विकेट पर 302 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। जो रूट पहले ही दिन शतक जड़ चुके थे और क्रीज पर जमे थे।

ओली रोबिनसन ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इसके बाद चला रवींद्र जडेजा का जादू और देखते ही देखते उन्होंने तीनों विकेट चटका डाले।

इंग्लैंड की ओर से रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे। रोबिनसन ने 58 और बेन फॉक्स ने 47 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 42 रन बनाए।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट अपने नाम किया।

इधर भारत आये इंग्लैंड के फैंस अपने खिलाडि़यों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। इंग्लैंड टीम की समर्थक का बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विराट और बुमराह के टीम में ना होने के बाद भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।

फिर भी हम उम्मीद करते है कि हमारे टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट दोहरा शतक लगायेंगे। अगर वह आज दोहरा शतक जड़ देते हैं, तो हमें आज पूरे दिन उनकी बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है।

नहीं तो आज पूरे दिन हमें भारत की बल्लेबाजी देखनी पड़ेगी। भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट और बुमराह टीम में मौजूद नहीं है फिर भी टीम अच्छे लय में नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए बजा चुनावी बिगुल

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं