इंग्लैंड ने सुपर-8 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया; सॉल्ट का नाबाद अर्धशतक, बेयरस्टो के साथ नाबाद 97 रन की साझेदारी [England defeated West Indies in the second match of Super-8]

1 Min Read

सेंट लुसिया, एजेंसियां। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया।

इंग्लैंड ने यह हाई स्कोरिंग मैच एकतरफा अंदाज में जीता। सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया।

17.4 ओवर में चेज किया 181 रन का टारगेट

वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए और इंग्लैंड को 181 रन का टारगेट दिया।

जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

साल्ट टाप स्कोरर रहे

इंग्लिश टीम के ओपनर फिल सॉल्ट टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 47 बॉल पर नाबाद 87 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सॉल्ट ने जोस बटलर के 67 रन की ओपनिंग साझेदारी की। बटलर के आउट होने के बाद उन्होंने मोइन अली के साथ 17 और जॉनी बेयरस्टो के साथ नाबाद 97 रन की पार्टनरशिप की।

इसे भी पढ़ें

टीम इंडिया ने अंग्रेजों को चटाई धूल, इंग्लैंड पारी और 64 रन से हारा, सीरीज 4-1 से जीती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं