IND vs ENG Live: सिर्फ 10 रन बनाकर सीरीज अपने नाम कर सकता है इंग्लैंड, भारत को एक विकेट की दरकार

2 Min Read

IND vs ENG Live:

लंदन, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड को जीत के लिए अब सिर्फ 10 रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत दर्ज करने के लिए केवल एक विकेट लेना है।

क्रीज पर क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन है

फिलहाल क्रीज पर क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन मौजूद हैं। वोक्स चोटिल बाएं हाथ के साथ बल्लेबाजी करने उतरे हैं, जिससे भारतीय टीम को आखिरी विकेट की उम्मीद जगी हुई है। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 364 रन बना लिए हैं।यह मैच सिर्फ टेस्ट जीतने का नहीं, बल्कि सीरीज के नतीजे का भी फैसला करेगा। इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर वे यह मैच जीत जाते हैं, तो सीरीज 3-1 से उनके नाम होगी। वहीं अगर भारत इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी विकेट हासिल कर लेता है, तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी।

दोनों टीमें जीत के बेहद करीब हैं, और मुकाबला अब एक विकेट बनाम 10 रन के बीच का हो गया है। मैच का अगला एक घंटा इस टेस्ट की दिशा और इतिहास दोनों तय कर सकता है।

इसे भी पढ़ें 

रायबरेली से प्रियंका की होगी ऑफिशियल पॉलिटिकल एंट्री

Share This Article
Exit mobile version