द्रविड़ ने एक्स्ट्रा बोनस लेने से किया इनकार [Dravid refused to take extra bonus]

2 Min Read

₹5 करोड़ इनाम दिया गया था, सिर्फ ₹2.5 करोड़ लेंगे

मुंबई, एजेंसियां। भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक्स्ट्रा बोनस लेने से मना कर दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया था।

इसमें से टीम के सभी 15 खिलाड़ियों और कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ रुपए मिलने हैं। स्टाफ के बाकी सदस्यों के पास 2.5-2.5 करोड़ रुपए का हिस्सा आना है, लेकिन द्रविड़ बाकी स्टाफ जितना ही इनाम यानी 2.5 करोड़ रुपए लेना चाहते हैं।

द्रविड़ नवंबर 2021 में हेड कोच बने थे

राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया, तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम ने फिर सेमीफाइनल खेला। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया था।

फिर द्रविड़ ने भारत को टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। 29 जून को भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराते हुए टी-20 वर्ल्ड कप जीता।

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया 2023 में एशिया कप भी जीत चुकी है। भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

इसे भी पढ़ें

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच, 2027 तक रहेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं