लोकसभा चुनाव के पहले, धोनी के पोस्ट ने मचाई खलबली

3 Min Read

IPL के पहले फिर आई माही की पहेली, कयासों का सिलसिला शुरू

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और CSK के कप्तान रांची के माही उर्फ महेंद्र सिंह धोनी के एक पोस्ट ने खलबली मचा दी दी है।

क्रिकेट की दुनिया के साथ ही आम लोग भी कयास लगाने में जुटे हैं कि आखिर धोनी कहां जा रहे हैं, उनकी नई पारी कब और कहां शुरू होनेवाली है।

एमएस धोनी ऐसे भारतीय कप्तान रहे हैं, जिसके नाम एक या दो नहीं बल्कि तीन आईसीसी ट्रॉफियों का ताज है।

साल 2020 में संन्यास के बाद धोनी को देखने के लिए फैंस हर साल आईपीएल का इंतजार करते हैं। यह जगजाहिर है कि धोनी मोबाइल और सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं।

महीनों बाद धोनी का सोशल मीडिया पर पोस्ट नजर आता है। लेकिन आईपीएल के नए सीजन और लोकसभा चुनाव से पहले उनके एक फेसबुक पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है।

पर इसे लेकर धोनी काफी उत्साहित हैं और उनका ताजा फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आखिर क्या कह दिया धोनी ने

धोनी ने फेसबुक पर आईपीएल के नए सीजन को लेकर एक लाइन लिखी। उन्होंने लिखा, ‘नए सीज़न और नई ‘भूमिका’ का इंतज़ार नहीं कर सकता। बने रहें!’

बता दें कि बीते दिनों धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी समारोह में गये हुए हैं। उनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

आईपीएल 2023 में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं खिताबी जीत दिलाई थी। फाइनल में सीएसके ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को रोमांचक अंदाज में मात दी थी।

इस बार भी धोनी को अपने रंग में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा।

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के खिलाफ खेला जाएगा।

पर धोनी के इस पोस्ट के बाद यही लग रहा है कि वह जरूर कुछ नया करने जा रहे हैं, क्योंकि माही का यही स्टाइल है कि वह कोई भी योजना खुल कर नहीं बताते, सिर्फ इशारा भर कर देते हैं।

ऐसे ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की खुली घोषणा न कर उन्हेोंने सोशल मीडिया पर एक गीत गुनगुना दिया था, बस।

फिर क्या मीडिया अब उनकी बातों का मतलब निकालते रहे। हालांकि मीडियावाले भी उनके इशारों को भरपूर समझने की कोशिश करते हैं और गुत्थी सुलझा ही लेते हैं।

अगले कुछ घंटे में घोनी के ताजातरीन लाइनों का खुलासा भी संभव है।

इसे भी पढ़ें 

गोड्डा: गैस सिलेंडर विस्फोट, तीन घर जलकर खाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं