वाइजैक, एजेंसियां। रविवार को चेन्नई और दिल्ली के बीच हुए मैच को दिल्ली ने जीत लिया। पर चेन्नई के फैंस को ये हार खली नहीं, क्योंकि इस मैच में माही ने अपना पुराना अंदाज दिखा दिया।
इस आइपीएल में महेंद्र सिंह धोनी पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे। धोनी बल्लेबाजी के दौरान वही पुराने अंदाज में नजर आये।
बता दें एमएस धोनी तो टीम को जीत तो नहीं दिला पाए पर उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की।
उन्होंने 16 गेंद में नाबाद 37 रन की आतिशी पारी खेली. उनकी पारी में तीन छक्के और चार चौके शामिल है।
आखिरी ओवर में एमएस धोनी ने दो छक्का और दो चौका जड़ा। धोनी ने 231.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
वहीं इसके अलावा एमएस धोनी ने इस मैच के दौरान दो और रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने विकेट के पीछे से 300 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
साथ ही वह टी20 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 7000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
एमएस धोनी को आईपीएल 2024 सीजन में पहली बार बल्लेबाजी करने आता देख पूरा स्टेडियम खुश हो गया।
17वें ओवर में जैसे ही धोनी ने मैदान में एंट्री की पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज गया।
सीएसके को जीत के लिए 23 गेंद में 72 रन बनाने थे। ऐसे में धोनी ने मुकेश कुमार के खिलाफ पहली गेंद पर चौका जड़कर शुरुआत की और दर्शकों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया।
धोनी ने अपनी पारी का पहला छक्का खलील अहमद की गेंद पर जड़ा। ओवर की पांचवी गेंद पर एमएस धोनी ने कमाल का छक्का जड़ा।
मैच के अंतिम पड़ाव पर एमएस धोनी आक्रामक बल्लेबाजी करते नजर आये। एमएस धोनी ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौका जड़ा।
वहीं दूसरी गेंद पर एमएस धोनी ने छक्का जड़ दिया। वहीं एमएस धोनी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर एक चौका और आखिरी गेंद पर फिर एक बार छक्का जड़ा।
7000 रन पूरे करनेवाले विकेटकीपर बल्लेबाजः
8578 – क्विंटन डिकॉक
7721 – जोस बटलर
7036 – एमएस धोनी
6962 – मोहम्मद रिजवान
6454 – कामरान अकमल
विकेट के पीछे धोनी ने किये 300 शिकारः
एमएस धोनी – 300 शिकार (212 कैच)
दिनेश कार्तिक – 276 शिकार (207 कैच)
कामरान अकमल – 274 शिकार (172 कैच)
क्विंटन डी कॉक – 269 शिकार (220 कैच)
जोस बटलर – 208 शिकार (167 कैच)
इसे भी पढ़ें