सीएसके के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद धोनी रांची लौटे

1 Min Read

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी रांची वापस आ गये हैं।

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी है। आखिरी मैच निराशा के साथ खत्म होने के बाद माही रांची लौट आये हैं।

रांची एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। माही सीधे अपने सिमलिया स्थित घर चले गये।

इसे भी पढ़ें

अब 21 नहीं 22 मई को झारखंड आयेंगी प्रियंका गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं