गले मिले धोनी और गंभीर, केकेआर के मेंटर ने की माही की प्रशंसा

IDTV Indradhanush
2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। अक्सर एमएस धोनी की आलोचना करने वाले गौतम गंभीर ने बीते सोमवार की शाम मैच के बाद धोनी को गले लगा लिया।

इस दौरान दोनों ने खूब बातें भी की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गये।

गौतम गंभीर ने कहा कि धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी धोनी के लेवल पर पहुंच भी सकता है।

तीन ICC ट्रॉफी जीतना, लोग ओवरसीज में सीरीज जीत सकते हैं, जितना हो सके टेस्ट मैच जीत सकते हैं, लेकिन तीन ICC ट्रॉफी से बढ़कर कुछ नहीं है।

गंभीर इतने में नहीं रूके, उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब धोनी सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे थे, तो उन्हें अपने पूर्व कप्तान को हराने के लिए अपनी सबसे बेहतरीन रणनीति बनानी पड़ती थी।

चेन्नई में सीएसके और केकेआर के बीच होने वाले मैच से पहले गंभीर ने कहा कि उन्होंने नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में अपने दिनों में धोनी और सुपर किंग्स के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता का आनंद लिया।

स्ट्रैटजी के मामले में वो (माही) बहुत अच्छे रहे हैं। आपको पता था कि वो जब तक क्रीज पर थे, वो कभी भी मैच फिनिश कर सकते थे।

चाहे आपको एक ओवर में 20 रन ही क्यों नहीं बनाने हों। महेंद्र सिंह धोनी भले मैदान पर ज़्यादा आक्रामक नहीं हैं, लेकिन वे कभी हार नहीं मानते।

चेन्नई उस तरह की टीम है जो आखिरी गेंद फेंके जाने तक लड़ती है। आप उन्हें तब तक नहीं हरा सकते है जब तक खेल पूरा खत्म नहीं हो जाता।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता की पहली हार, चेन्नई की जीत में चमके जडेजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं