कहा- देश का सम्मान बढ़ाना मेरा लक्ष्य
धनबाद। धनबाद की अनंदिता किशोर का चयन अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे धनबाद की पहली क्रिकेटर हैं।
ऑलराउंडर अनंदिता मलेशिया में 15 दिसंबर से होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनंदिता ने कहा-इस सफर में घर वालों का काफी सहयोग मिला है। मेरा लक्ष्य देश का सम्मान बढ़ाना है।
परिवार का हमेशा साथ मिलाः
धनबाद के गोविंदपुर के रहने वाली बेटी अनंदिता किशोर के पिता मनीष सिंह कांट्रेक्टर हैं। एक भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा-मेरे इस पूरे सफर में परिवार के साथ ही बीसीसीआई का भी भरपूर सहयोग मिला।
बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थीः
उन्होंने कहा- मुझे बचपन से ही क्रिकेट प्रति रुचि थी। इस सेलेक्शन के लिए मैं अपने कोच चंद्र मोहन झा को धन्यवाद देना चाहती हूं। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेले गए कई टूर्नामेंट साथ ही स्टेट लेवल, नेशनल में कई ऐसे टूर्नामेंट रहे, जिसमें मैंने बेहतर प्रदर्शन किया।
ऑलराउंडर के रूप में मैं कई मैच में नाबाद रही, जिस कारण मुझे प्लेयर ऑफ द मैच भी बनाया गया। इसके बाद मेरा सलेक्शन अंदर-19 के लिए किया गया।
इसे भी पढ़ें
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, टीम इंडिया 19 जनवरी को करेगी अभियान की शुरुआत








