दिल्ली ने जीता पहला मैच, सीएसके को हराया

1 Min Read

वाइजैक, एजेंसियां। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में पहली जीत हासिल की है।

टीम ने मौजूदा सीजन के 13वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 20 रन से हराया।

विशाखापट्टनम में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने 20 ओवर में 191 रन बनाए। 192 रन के टारगेट के सामने चेन्नई 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी।

चेन्नई से अजिंक्य रहाणे ने 30 बॉल पर 45 रन बनाए, जबकि एमएस धोनी ने 16 बॉल पर नाबाद 37 रन की पारी खेली।

उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जमाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए। वहीं 2 सफलताएं खलील अहमद को भी मिलीं।

DC के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 32 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जमाए।

डेविड वॉर्नर (52 रन) ने IPL करियर की 62वीं फिफ्टी जमाई। पृथ्वी शॉ ने 27 बॉल पर 43 रन बनाए। CSK से मथीश पथिराना को 3 विकेट मिले।

इसे भी पढ़ें

अब चलेगी लू, कई शहरों में पारा 40 के पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं