दिल्ली ने दिया मुंबई को 258 रनों का लक्ष्य

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मैच में फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी बैटिंग से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 257 रन बनाए।

ऐसे में मुंबई को इस मैच को जीतने के लिए 258 रन बनाने होंगे। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

हालांकि, उनका फैसला उल्टा पड़ा गया और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने मुम्बई की गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

इस मैच में दिल्ली के लिए मैकगर्क ने 84 रनों की तूफानी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स भी 25 बॉल पर 48 रन बनाकर नाबाद रहें। गेंदबाजी में मुंबई की तरफ से ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट हासिल किए हैं।

इसे भी पढ़ें

सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी में पाकिस्तानी गुलाम हैदर बना राहु

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं